नई दिल्ली। वैश्विक भूख सूचकांक (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) में भारत के 102वें स्थान पर पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज किया। बुधवार को सिब्बल ने कहा कि उन्हें राजनीति पर कम और बच्चों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा,मोदी जी राजनीति पर कम और हमारे बच्चों पर ज्यादा ध्यान दीजिए। वे हमारा भविष्य हैं। सिब्बल ने दावा किया, वैश्विक भूख सूचकांक में भारत फिसल गया है। 2010 में भारत 95वें स्थान पर था और 2019 में 102वें स्थान पर है। 93 फीसदी बच्चों को न्यूनतम आहार नहीं मिलता है।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 102वें स्थान पर पहुंचा भारत, कांग्रेस ने किया तंज