मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से टिकट
महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान, 24 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान
Dainik Bhaskar
मुंबई. भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 52 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। वहीं 12 विधायकों का टिकट कटा है। राज्य में भाजपा और शिवसेना के बीच सीट बंटवारे को लेकर अब तक कोई ऐलान नहीं हुआ है। पार्टी के मुताबिक, ये वो सीटें हैं, जिनको लेकर कोई विवाद नहीं है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से टिकट मिला है, वहीं महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को कोठरुद और पंकजा मुंडे का नाम पर्ली सीट से तय किया गया।